‌‌‌ जिले के प्रतिष्ठित कारोबारी गोरखनाथ पांडेय का निधन

0
2228

‌‌-बक्सर खबर। जिले के प्रतिष्ठित कारोबारी गोरखनाथ पांडेय का आज मंगलवार को निधन हो गया। शहर के स्टेशन रोड स्थित अपने आवास पर उन्होंने सुबह साढ़े नौ बजे के आस-पास अंतिम सांस ली। उनकी उम्र लगभग 97 वर्ष हो गई थी। बावजूद इसके वे शरीर से स्वस्थ थे। सुबह नित्य कर्म व ध्यान के उपरांत वह चौकी पर लेटे और सदा के लिए आंखें बंद कर लीं। पांच पुत्रों के पिता होने का उन्हें गौरव प्राप्त है।

सूचना के अनुसार मंगलवार की शाम ही उन्हें चरित्रवन के मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जा रही है। ज्येष्ठ पुत्र राजेन्द्र पांडेय उनको मुखाग्नि देंगे। उनके पौत्र सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पांडेय ने यह जानकारी दी। स्व पांडेय परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य थे। उनकी पहचान शहर के शालीन और संभ्रांत लोगों में थी। हालांकि उनका पूरा परिवार सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता है। इस वजह से उनका सामाजिक कद भी काफी ऊंचा था। समाज के हर वर्ग के लोगों ने उनके लिए संवेदना प्रकट की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here