‌‌‌ मृतकों को दस-दस  व गंभीर घायलों को ढाई लाख की सहायता देगा रेल मंत्रालय

0
856

– मंत्री अश्विनी चौबे ने घायलों से की मुलाकात, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया मौके का दौरा
बक्सर खबर। रेलवे मंत्रालय ने सूचना जारी की है। मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। गंभीर घायलों को ढाई लाख रुपये व आंशिक रूप से घायल लोगों को पचास-पचास हजार रुपये की मदद मुहैया कराई जा रही है। रेलवे ने यात्रियों की सूची भी जारी की है। जिसमें कहा गया है मृतकों की संख्या चार, गंभीर घायलों की संख्या पांच एवं आंशिक रूप से घायल लोगों की संख्या 25 है।

जिनके परिजनों की मौत हुई है उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए साधन भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार की सुबह केन्द्रीय राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रघुनाथपुर अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। देर शाम पटना एम्स जाकर वहां के मरीजों से भी मिले। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी रघुनाथपुर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here