कीचड़ भरी सड़क पर लोगों ने उतारा विधायक का पानी

0
1293

-तियरा बाजार में रोक दी गाड़ी, सुनायी खरी-खोटी
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के तियरा बाजार में शनिवार को चौंका देने वाला वाकया हुआ। नई नवेली गाड़ी में बैठकर जा रहे विधायक को लोगों ने कीचड़ से पटी सड़क के मध्य रोक दिया। खूब खरी-खोटी सुनायी। हुआ कुछ यूं की तियरा में एक कार्यक्रम आयोजित था। वहां से राजपुर के कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम बघेलवा सड़क पर निकले। लोगों को उनके आगमन की सूचना हो चुकी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी रोक नीचे उतरने का आग्रह किया। जहां वाहन खड़ा था। उसके चारों तरफ गंदा पानी जमा था। अब तो विधायक की हालत अंदर ही अंदर पतली हो रही थी। वे लोगों को समझा रहे थे। लेकिन, लोग कहां किसी से कम हैं। वे सुनाए जा रहे थे। पहली बार दिखे हैं, यहां रुकने का मन नहीं करता क्या।

हमारे बाजार की हालत किसी से छिपी नहीं है। लोग परेशान हैं, दुकानों पर ग्राहक नहीं आते। दूसरी तरफ का रुख करते हैं। मौके पर अपनी बात को रखने के लिए मुख्य रूप से संजय गुप्ता, प्रेमचंद सिंह, संतोष सिंह, बबलू चौबे, संतोष कुमार, महेन्द्र सिंह, अनिल साह, मनोज साह, शिवजी गुप्ता,रीतेश कुमार, बलिराम साह,आजाद,रामनाथ, पिंटू गुप्ता, रामाकांत के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। लोगों को समझाने की कोशिश करते हुए इनके सवाल का जवाब देते हुए विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि बघेलवा मोड़ से धनसोई तक इस रोड को बनाने के लिए हमने विभागीय अधिकारियों को कह दिया हैं। शीघ्र ही काम होगा। लेकिन नाली के बारे में कुछ नहीं कहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक नाली नहीं बनेगी। तब तक समस्या का निदान नहीं हो सकता हैं। इस दरमियान विधायक लगभग आधे घंटे तक ग्रामीणों से घिरे रहे और भारी फजीहत झेलकर आगे बढ़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here