बक्सर लड़ाई के मैदान में बन रहा पार्क

0
619

-अब लोगों को आकर्षित करेगा 1764 का युद्ध मैदान
बक्सर खबर। अहिरौली मौजा में स्थित बक्सर की लड़ाई का मैदान अब लोगों को आकर्षित करेगा। इसे कतकौली का मैदान के नाम सभी जाना जाता है। यहां भी पार्क का निर्माण शुरू हो गया है। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने इसकी जानकारी दी। मनरेगा योजना से यहां फूल व पौधे लगाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर यह स्थित है। यहां वैसे तो देखने के लायक बहुत कुछ नहीं है। लेकिन, छोटी से चाहरदीवारी के बीच एक मैदान है।

बक्सर लड़ाई के मैदान में विकसित किया जा रहा पार्क

जहां कभी अंग्रेजों द्वारा बनाया गया विजय स्तंभ हुआ करता था। लेकिन, देश आजाद होने के बाद उसे लोगों ने तोड़ दिया था। उसके अवशेष अब भी वहां मौजूद हैं। जिस पर लड़ाई का वर्ष अंकित (23 अक्टूबर 1764) है। शीला लेख बताते हैं यहां अंग्रेज लार्ड हैक्टर मुनरों और तीन नवाबों की संयुक्त सेना के बीच युद्ध हुआ था। इसी तरह का पार्क चौसा में भी बन रहा है। यहां शेरशाह व हुमायूं के बीच युद्ध हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here