जमीन के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

0
857

– एक  वर्ष पहले हुई थी डुमरांव थाने में प्राथमिकी
बक्सर खबर। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के अनुसार डुमरांव के रहने वाले भरत चौधरी और उनकी पत्नी सुलोचना के खिलाफ एक वर्ष पहले मुकदमा (325/2020)  दर्ज हुआ था। वे दोनों यहां से भागकर उत्तर प्रदेश के मउ में चले गए थे। हालांकि इस बीच उनका पता नहीं चल पा रहा था।

तभी पुलिस ने शिकायत कर्ता सुनील कुमार पुत्र बिहारी लाल जायसवाल निवासी पुराना भोजपुर ने सूचना दी। दोनों मउ में रह रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई। सूचना के अनुसार इन लोगों ने सुनील से जमीन और मकान देने के नाम पर ग्यारह लाख रुपये लिए थे। फिर धोखा देकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here