‌‌‌ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, चल रहा विशेष अभियान

0
817

-सर्वेक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
बक्सर खबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य जिले में चल रहा है। वैसे मतदाता जिनकी आयु एक जुलाई 2025 को 18 वर्ष की हो रही है। वे इस सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। हालांकि सर्वेक्षण कार्य में वैसे मतदाताओं का नाम भी हटेगा। जो अब धरा धाम को छोड़ चुके हैं अथवा फर्जी मतदाता हैं। सर्वेक्षण का यह कार्य 26 जुलाई तक चलेगा। सूचना के अनुसार जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह ने भी इसका जायजा लिया। रविवार को वे डुमरांव अनुमंडल के चिलहरी पंचायत गांव पहुंचे और डोर-टू-डोर अभियान का जायजा लिया।

बीएलओ कैसा कार्य कर रहे हैं। इसका लोगों से फीडबैक भी लिया। उनके साथ डुमरांव के एसडीओ राकेश कुमार भी साथ रहे। जिलाधिकारी द्वारा अभियान का जायजा लिए जाने से प्रशासनिक महकमे में खलबली है। क्योंकि, ग्रामीण स्तर पर हमेशा ऐसा देखा जाता है। बीएलओ इस पर विशेष ध्यान नहीं देते वरन कोराम पूरा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य निर्वाचन आयोग भी इसकी लगातार निगरानी कर रहा है। विभागीय निर्देशों के अनुरूप अगर किसी को कोई सहायता चाहिए तो टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकता है। अभियान की सफलता और सर्वेक्षण के महत्व को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने डुमरांव में सभी बीएलओ के साथ बैठक भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here