‌‌‌ धर्मावती नदी में बह गया युवक, नहीं मिला शव

0
1117

-बारिश के बाद छोटी नदियों में भी बढ़ गया है पानी
बक्सर खबर। धर्मावती नदी में रविवार को युवक बह गया। घटना राजपुर थाना के ओड़वार गांव के समीप की है। लापता युवक का अभी शव नहीं मिल पाया है। मृतक का नाम सोमारू यादव (30) बताया जा रहा है। पूछने पर राजपुर के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने बताया वह अकबरपुर गांव का रहने वाला था। शव की तलाश का प्रयास हो रहा है। देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला। यह दुर्घटना कैमूर जिले की सीमा पर हुई। धर्मावती नदी खीरी के आगे बक्सर जिले की सीमा से लगी है।

बारिश के कारण इस दिनों उसमें पानी का बहाव बढा हुआ है। यह युवक अपने गांव से दोपहर के वक्त निकला था। लोगों ने उसे मना किया। लेकिन, नदी के तरफ पहुंच गया। ग्रामीण सूत्रों का कहना है। अपराह्न चार से पांच बजे के लगभग यह दुर्घटना हुई। लोगों की आंखों के सामने ही वह पानी में डूब गया। लोग बचाने गए तो जिस जगह पर वह डूबा था। वहां आस-पास शव नहीं मिला। इस वजह से यह अनुमान लगाया जा रहा है। शव पानी में बह गया होगा। हालांकि पुलिस उसकी टोह में लगी हुई है। आस-पास के ग्रामीणों से मदद ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here