रसोई गैस का मूल्य बढ़ने के खिलाफ एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

0
136

– वीर कुंवर सिंह चौक पर जलाया प्रधानमंत्री का पुतला
बक्सर खबर। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार के नेतृत्व में संगठन से जुड़े युवाओं ने शुक्रवार को शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर विरोध किया गया। यह युवा रसोई गैस व व्यवसायिक गैस का मूल्य बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इनके समूह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अनुराग राज त्रिवेदी ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि  घरेलू गैस 50 तथा कमर्शियल गैस के मूल्य में 350 रुपये की वृद्धि की गई है। गरीबों को और निर्धनता की तरफ धकेला जा रहा है। मोदी सरकार में महंगाई दर 6.5% जो मुद्रास्फीति लक्ष्यीकरण 4% से ज्यादा है। मोदी सरकार पूंजीपतियों को सरकार है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।

भुखमरी में हमारा स्थान 107  है और हम अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे हैं। मोदी सरकार में बेरोजगारों दर 8% से ज्यादा है जबकि कांग्रेस की सरकार में 2% थी। जिससे हमारा आर्थिक प्रगति 4% से भी नीचे है। कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला महासचिव व कार्यालय प्रभारी विशाल खरवार, एनएसयूआई जिला सचिव दीपक राय, यूथ कांग्रेस बक्सर विधानसभा अध्यक्ष शराफत हुसैन, यूथ कांग्रेस ब्रह्मपुर विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश राय, यूथ कांग्रेस राजपुर विधानसभा अध्यक्ष छोटू पाठक, यूथ कांग्रेस डुमरांव विधानसभा अध्यक्ष नेहाल मंसूरी, एनएसयूआई जिला सचिव विक्की आर्य, एनएसयूआई जिला सचिव रिंकू गिरी,  दिलीप यादव, प्रेम राज, विनय ओझा, मोनू चौबे, कारण रजक, प्रकाश गिरी,  प्रिंस, अर्जुन रजक, अभिषेक, दीपक, दीपांशु, अभय, आदित्या, टोनी, रुद्रा, विवेक, गोरे लाल आदि ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here