अब रालोसपा बनाएगी मानव श्रृंखला : श्रीभगवान

0
179

बक्सर खबर : गांधी जी के शहादत दिवस राष्ट्रीय लोक समता पार्टी मानव श्रृंखला बनाएगी। यह अभियान शिक्षा में सुधार के लिए होगा। पार्टी ने यह तय किया है। तीस जनवरी को सभी विद्यालयों के पास मानव कतार बनेगी। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी। अपने दल के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा में सुधार अभियान को उन्होंने हर समस्या को हल करने का मूल मंत्र बताया। कुशवाहा के अनुसार शिक्षा में सुधार हो रहा है। लेकिन वह अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। इस लिए 30 को पूर्वाह्न 11: 30 से दोपहर 12 बजे तक श्रृंखला बनेगी।

बातचीत के क्रम में नंदन गांव में हुई घटना पर उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा मैं इसकी निंदा करता हूं। कमिश्नर और आई जी स्तर की टीम घटना की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई हो। दोषी बचे नहीं लेकिन यह भी जरुरी है निर्दोष फंसे नहीं। जिला अतिथिगृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बबन सिंह कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार मिश्रा प्रदेश सचिव, निर्मल कुशवाहा जिलाध्यक्ष, बिहारी पासवान, दीना ठाकुर, संजय कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, राम जियावन सिंह, संतोष कुशवाहा, संतोष गोड़, रामकुमार आदि उपस्थित रहे। इसकी जानकारी अशोक सिंह ने बक्सर खबर को दी।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here