सेवानिवृत्त कर्मचारी ने लगाई शहर में फांसी

0
1094

बक्सर खबरः शहर के वीर कुंवर सिंह कालोनी के दक्षिण बसे (नहर पार) वनसप्ती नगर में सेवानिवृत्त कर्मचारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने फांसी लगा ली। घटना मंगलवार रात की है। योगेन्द्र शक्ति नगर थर्मल पार रेनुकोट ( उत्तर प्रदेश) में कार्यरत थे। एक वर्ष पहले ही यहां घर बनाकर रहने आए थे। उनके दो पुत्र और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। छोटी बहु यहां साथ रह रही थी। पड़ोस के लोगों ने बताया रात में कुछ विवाद हुआ था। बहु घर छोड़ कहीं पड़ोस में चली गई। जहां उसने पनाह ली।

इधर सुबह पता चला योगेन्द्र ने फांसी लगा ली है। पंखे से लटक उन्होंने जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतार पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल बहु से अन्य परिवार को बुलाने का आग्रह किया गया है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here