नियाजीपुर की मुखिया बनी नेहा देवी

0
1203

– पक्ष में कुल 1922 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मिले 1323 मत
बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर पंचायत के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना का कार्य शनिवार को पूरा हो गया। यहां से नेहा देवी निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पुतुल देवी को 599 मत से पराजित किया। मतगणना का कार्य प्रखंड कार्यालय पर हो रहा था।

परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शशिकांत शर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। बता दें कि नेहा देवी की सास व निवर्तमान मुखिया रही कवली देवी के निधन के बाद पंचायत मुखिया का पद खाली हुआ था। उप चुनाव में उनकी पुत्रवधु नेहा ने ही मुखिया निर्वाचित हुई। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार उन्हें कुल 1922 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी को 1323 मत प्राप्त हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here