गरजे श्यामलाल कुशवाहा, विरोधियों को पता चलेगी औकात

0
565

बक्सर खबर। भाजपा नेता और जदयू के पूर्व लोकसभा उम्मीदवार श्यामलाल सिंह कुशवाहा सोमवार को खूब गरजे। रामगढ़ विधानसभा के नुआंव में आयोजित सभा के दौरान उन्होंने कहा भाजपा किसी जाति की पार्टी नहीं है। और जो सिर्फ जाति की बात करते हैं। वे देश का विकास नहीं अपना भला चाहते हैं। इस लोकसभा चुनाव में विरोधियों को करारा जवाब मिलेगा। हमारी पार्टी व हमारे नेता विकास की बात करते हैं। 2022 तक हर गरीब को घर देने का वादा हमारे प्रधानमंत्री ने किया है।

जो हर गरीब का सपना है। ऐसे नेता का हाथ मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। जो लोग झूठे प्रचार कर गांव में रहने वाले भोले-भाले लोगों को धोखा दे रहे हैं। उन्हें जल्द ही अपनी अपनी औकात का पता चल जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे और रामगढ़ के विधायक अशोक सिंह, कपिल मुनी कुशवाहा, हीरालाल सिंह कुशवाहा, कैप्टन धुमल सिंह यादव, सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा, शिव जनम कुशवाहा, मुखिया मनोज गुप्ता, जितेन्द्र कुमार पांडेय व रामाकांत सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here