घर के पास पहुंच दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार, महिला की मौत, पति-पुत्र घायल

0
4981

बक्सर खबर। कभी-कभी ऐसे दुर्घटना होती है। जिसे देखने व सुनने वाले भी अफसोस करते हैं। आज सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग डुमरांव मिशन स्कूल के पास ऐसा हुआ। वैगनार कार में सवार परिवार जो सिमरी से डुमरांव लौट रहा था। वह कार बिजली के खंभे से टकरा गई। बाबू राम सिंह की पत्नी उर्मिला देवी बुरी तरह घायल हो गई। सूत्रों की माने तो उनकी मौत मौके पर ही हो गई। उनके पति समेत दो पुत्र रिसव 15 वर्ष, रामजी सिंह 13 एवं डुमरांव के एक अन्य व्यक्ति दीपक कुमार घायल हुए हैं।

सूत्रों ने बताया बाबू राम सिंह का परिवार वैसे तो पुराना भोजपुर का ही रहने वाला है। फिलहाल बच्चों की पढ़ाई के लिए वे लोग डुमरांव शहर में किराए पर रहते थे। रविवार को वे लोग सिमरी इलाके में रहने वाले अपने किसी परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से आज सुबह घर लौट रहे थे। लेकिन, घर पहुंचने से महज कुछ मिनट पहले यह हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here