17 फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा

0
271

-पौने 33 हजार छात्र होंगे परीक्षा में शामिल
-छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय
बक्सर खबर। 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू होने वाली है। इसके लिए प्रशासनिक इंतजाम तेज हो गए हैं। इस बार की परीक्षा में कुल 32734 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिले में इसके लिए 32 केन्द्र बनाए गए हैं। 17 जिला मुख्यालय में एवं 15 डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय में। शुक्रवार को सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने इसके लिए धारा 144 लगाने का आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है।

परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर की परीधी में पांच से अधिक लोगों का मजमा नहीं लगेगा। वहां निषेधाज्ञा लागू रहेगी। वहीं दूसरी तरफ विभाग ने भी अपने निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है। दो पालियों में परीक्षा संपादित होगी। पहली सुबह 9:30 से प्रारंभ होकर दोपहर 12:45 तक चलेगी। दूसरी पाली 1:45 से प्रारंभ होकर 5 बजे तक चलेगी। वैसे तो परीक्षा का समय तीन घंटे का है। लेकिन, 15 मिनट का अतिरिक्त समय सभी छात्रों को प्रश्नपत्र पढऩे के लिए दिया गया है। पहले दिन दोनों ही पालियों में विज्ञान की परीक्षा होगी। छात्र भी इसको लेकर उत्साहित हैं। वहीं प्रशासन भी कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here