शादी-शुदा युवती ने लगा ली फांसी

0
3345

बक्सर खबर : शादी-शुदा महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार सुबह की है। दोपहर को इसकी सूचना स्थानीय लोगों पुलिस को दी। नगर थाना की टीम पहुंची तो कमरे को खेला गया। अंदर फंदे से मेनका कुमारी की लाश (35) लटकी हुई थी। धोबी घाट के गली नंबर छह में वह अपने पति भरत सिंह निवासी आशा पडऱी के साथ रहने आई थी। सुबह भरत घर से बाहर निकला तो इधर पत्नी ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला भरत आशा पडऱी निवासी विरेन्द्र सिंह का पुत्र है। उससे फोन पर संपर्क किया तो पुलिस से उसने कहा मैं अपना इलाज कराने पटना आया हूं। कुछ दिन पहले मुझे चोट लगी थी। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया इनके फ्लैट में और कोई तीसरा व्यक्ति नहीं था। हाल में यह दोनों यहां रहने आए थे।

हेरिटेज विज्ञापन

आपराधिक चरित्र का है भरत सिंह
बक्सर : सूत्रों के अनुसार भरत सिंह आपराधिक चरित्र का युवक है। इसका नाम पहले से कई मुकदमों में है। मेनका उसकी दूसरी पत्नी थी। कैमुर जिला के पजरांव की निवासी थी। पुलिस ने जब भरत के परिवार वालों को पूछताछ के लिए बुलाया तो इसका खुलासा हुआ। यह भरत की दूसरी पत्नी थी। इसके बारे में परिवार को कुछ भी पता नहीं। संभवत: मेनका के अंत की वजह यह भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here