‌‌‌ गंगा सेतु के पास राह चलते व्यक्ति की हालत बिगड़ी, मौके पर मौत

0
3140

-पुलिस ने बताया मुंगाव के भरत सिंह के रूप में हुई है पहचान
बक्सर खबर। गंगा पुल के समीप एक व्यक्ति की हालत अचानक खराब हो गई। वह पुल के नीचे पेड़ों के पास जमीन पर लेट गया। और सदा के लिए उसने आंखें बंद कर ली। कुछ देर तो आते-जाते लोग यह समझते रहे। ऐसे ही लेटा होगा, लेकिन, जब लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि वह तो अचेत पड़ा है।

उसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस ने इसका प्रेस नोट जारी कर बताया है कि मृतक का नाम भरत सिंह पिता नंदकिशोर सिंह है। वह कोरानसराय थाना के मुंगाव का रहने वाला है। हालांकि वह बक्सर क्या करने आया था। गंगा सेतु के पास कैसे पहुंचा। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here