‌‌‌भाजपा ने जलाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला

0
501

-कहा छुटि्टयां रद्द कर हिन्दू संस्कृति व शिक्षक भाई-बहनों के साथ अन्याय कर रही सरकार
बक्सर खबर। बिहार की सरकार हिन्दू संस्कृति का अपमान कर रही है। हिन्दुओं के पर्व त्यौहारों तथा शिक्षण संस्थानों के छुट्टियों में कटौती कर यह दर्शाया गया है। इसको लेकर मुखर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीर कुंवर सिंह चौक पर पुतला जलाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कहा कि सुबे के मुखिया का यह तुगलकी फरमान जनता याद रखेगी। हम चुप नहीं बैठने वाले नहीं हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किला मैदान से जुलूस निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए वीर कुंवर सिंह चौक आए। जहां नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, अनिल पांडे, मनोज पाण्डेय, संत कुमार सिंह, रानी चौबे, पूनम रविदास, धनंजय राय, मिठाई सिंह, श्रीमन्नारायण तिवारी, राजू सिंह, रमेश वर्मा, अजय वर्मा, सुनील सिंह, सुनील कुमार, भरत प्रधान, धनजी आदि कार्यकर्ताओं में इसमें हिस्सा लिया। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here