‌‌‌ डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मवेशी बरामद

0
313

-बिगु डेरा में हुई थी 21 फरवरी की रात वारदात
बक्सर खबर। सिमरी थाना क्षेत्र के रामदास राड डेरा ओपी इलाके में 21 फरवरी की रात डकैती की घटना हुई थी। आज के जमाने में डकैती करने की हिम्मत कौन कर सकता है। पुलिस उसका पता लगा रही थी। तीन दिनों बाद मुख्य आरोपी फुटलाली नट उर्फ बिहारी नट गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को इसकी जानकारी मुख्यालय डीएसपी ने मीडिया को दी। उनके अनुसार हरिनारायण यादव के घर में छह-सात की संख्या में अज्ञात लोग मुंह बाधे प्रवेश कर गए थे।

उन लोगों ने हरिनरायण व उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की। वहां से एक फोन, महिला के कान की बाली और दरवाजे पर बंधी गाय, बछिया तथा भैंस भी लेते गए थे। जांच शुरू हुई तो पुलिस के मुखबिरों ने सूचना दी। इस वारदात में फुटलाली नट का हाथ है। जो कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के उडियानगंज का निवासी है। पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर नया भोजपुर ओपी के मझवारी से मवेशी भी बरामद कर लिए गए हैं। वारदात में साथ देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here