क्रिसमस के उत्साह में बच्चे मस्त, आज हर जगह अवकाश

0
98

बक्सर खबर। क्रिसमस का उत्साह आज पूरे जिले में दिख रहा है। सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश है। स्कूल बंद होने से पहले सोमवार को सरकारी तथा निजी स्कूलों में क्रिसमस के बारे में बताया गया। कई जगह कार्यक्रम भी आयोजित हुए। शहर के प्रतिष्ठित हेरिटेज स्कूल के अर्जुनपुर एवं चरित्रवन दोनों शाखाओं में बच्चों ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में संता क्लॉज बनकर सुबह की प्रार्थना में भाग लिया। क्रिसमस के संगीत पर बच्चे खूब थिरके और झूमें।

असेंबली में स्कूल के निदेशक प्रदीप पाठक, प्राचर्या सुषमा पाठक एवं शिक्षको ने बच्चों को क्रिसमस एवं सभी मजहब के सम्मान एवं उनसे मिलने वाली खुशी और सकारात्मक विचारों के बारे में बताया। निदेशक ने बच्चों को बताया 25 दिसम्बर को बड़ा दिन का उत्सव मनाया जाता है। इसी तिथि को भारत वर्ष के महान नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बनारस हिंदू विश्व विद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ था। इस दौरान स्कूल में कई उत्साह उत्साह वद्र्धक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

बच्चों संग क्रिसमस की मस्ती करता संता क्लॉज

क्लास प्री नर्सरी से लेकर 1 तक के बच्चों ने संता एवं क्रिसमस ट्री को अपने नन्हे हाथो से रंगने का काम किया। क्लास 2 से 4 तक के बच्चों ने खुद से सैंटा और क्रिसमस ट्री को कैनवास पर बनाकर रंगते हुए अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावे क्लास 5 से 7 के बच्चो ने अनुपयोगी चीजो की मदद से क्रिसमस ट्री एवम संता को बनाया। क्लास 8 से लेकर 10 तक के बच्चों ने भिन्नात्मक ज्वलंत विषय पर लेख लिखने की प्रतियोगोता में हिस्सा लिया। अंतत: सभी नन्हे बच्चे जो संता की भूमिका में थे सबसे हाथ मिलाते हुए क्रिसमस की शुभकामना देते अपने घरों को अलविदा हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here