कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न : नाई समाज

0
165

बक्सर खबर : जन नायक कपूर्री ठाकुर की 94 जयंती सोमवार को जिला मुख्यालय में मनाई गई। नाई समाज द्वारा आहूत बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए। जिनके सामने इस समाज के लोगों ने मांग उठाई। पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न दिया जाए। उनके नाम पर विश्व विद्यालय का नामकरण हो। साथ ही नाई समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए।

इसके अलावा डुमरांव एवं बक्सर में नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे कटरों में दस प्रतिशत का आरक्षण नाई समाज को मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक रामनाथ ठाकुर एवं संचालन रामएकबाल ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन ठाकुर, शेषनाथ सिंह राजद अध्यक्ष, रामव्यास सिंह कुशवाहा जदयू अध्यक्ष, निर्मल कुशवाहा रालोसपा अध्यक्ष, बबन सिंह कुशवाहा,

कार्यक्रम का शुभारंभ करती पूर्व मुख्य पार्षद मीना सिंह

अशोक सिंह पूर्व जदयू अध्यक्ष, रालोसपा नेता रामबिहारी सिंह, संतोष भारती, रामनिवाज राजभर, सरोज राजभर, रामबचन, रामानंद गुप्ता, लाल साहब, जंगबहादुर जयपुरिया, हासिम साह, कुमार नयन, मोहन चौधरी, रामजी प्रजापति, डा. एस के सैनी, डा. विनोद ठाकुर, महिला अध्यक्ष रेखा देवी, सुरेन्द्र ठाकुर, राधेश्याम, बिहारी पासवान आदि लोग शामिल हुए।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here