‌‌‌बाढ़ पीड़ितों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, राहत शिविर पहुंच लिया जायजा

0
413

बक्सर खबर। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी चौबे ने आज मंगलवार को चौसा प्रखंड के बनारपुर गांव जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। सुबह ही सुबह वे स़़ड़क मार्ग से सरेंजा गांव के रास्ते बनारपुर तक गए। वहां जाकर लोगों से मुलाकात की और प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविर में लोगों से मुलाकात की। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं सुनाई। लोगों की बाते सुनने के बाद सांसद ने कैंप में तैनात पदाधिकारी से बात की।

लोगों के कहने पर वे नाव से गांव के उन हिस्सों को देखने गए। जहां के लोग विस्थापित स्थिति में हैं। घरों के निचले हिस्से में पानी प्रवेश कर गया है। वैसे इस निरीक्षण के दौरान जो देखने को मिला। उससे यह स्पष्ट हो गया कि बनारपुर में ऐसी स्थिति नहीं है। जिससे लोगों का जीवन खतरे में है। प्रशासन द्वारा वहां सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। सांसद ने उसका भी जायजा लिया। सब्जी बना रहे लोगों की मदद भी की। एक दिन पहले बक्सर पहुंचे सांसद ने सोमवार को डुमरांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया था। इसके उपरांत वे जिला मुख्यालय लौट गए। यहां आने के बाद दोपहर में रामलीला समारोह में शामिल हुए। फिर कला भवन में आयोजित जनता दरबार पहुंचे। जहां घंटो लोगों से बात की और उनकी समस्या सुनी। उनके साथ इस दौरान अमरेन्द्र पांडेय, हिमांशु चतुर्वेदी, नवीन राय, गौरी लाल, आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे। जनता दरबार में उनके साथ परशुराम चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सिद्धनाथ राय, पूर्व अध्यक्ष राजवंश सिंह एवं बक्सर अनुमंडल के एसडीओ केके उपाध्याय, डीएसपी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here