फांसी का बंदी लंबू शर्मा भेजा गया बक्सर जेल

0
2273

बक्सर खबर। आरा व्यवहार न्यायालय में बम फोड़ने वाले लंबू शर्मा को दो दिन पहले फांसी की सजा सुनाई गयी। इस फैसले के बाद आज 22 अगस्त को उसे आरा से केन्द्रीय कारा बक्सर स्थानान्तरित किया गया। क्योंकि हर जगह फांसी बदने को रखने की व्यवस्था नहीं है। उसके अलावा बम कांड के अन्य चार दोषी बंदियों को भी यहां भेजा गया है।

जिनमें चांद मियां, रिंकू यादव, अंशू कुमार, श्याम विनय शर्मा शामिल हैं। यह सभी आरा के ही रहने वाले हैं। इन सभी ने संगठित रुप से आरा न्यायालय में 23 जनवरी 2015 को बम विस्फोट कराया था। इन सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है। यह पांचों बंदी आज गुरुवार को यहां लाए गए। यह सूचना जेल प्रशासन के हवाले से प्राप्त हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here