माउथ मीडिया : तोहार बेटवा सुघर ना कुकुर है

0
601

बक्सर खबर। आज रास्ते में बतकुच्चन गुरू बरबस मिल गए। उनकी नजर मुझपर पड़ी तो इशारे से बुलाया। मैं गया तो राम-सलाम हुआ। पास बैठने का ईशारा करते हुए बोले। हम आजकल बहुत परेशान हैं। मैंने पूछा वजह क्या है। मेरे इतना कहते ही वे शुरू हो गए। आज देश में अपराध बढ़ रहा है। हमरे शहर का भी हाल खराब है। आपको भी दिख रहा होगा। हम कुछ दिन से एकरा कारण तलाशे में जुटे हैं। देखे से पता चल रहा है कि समस्या का जड़ घर है। कवनो गारजीयन अपने बचवन पर ध्यान नहीं दे रहा है। सब पैसा रुपया कमाए में लगे हैं। उस पइसा से लइका सब मोबाइल खरीदता है। ओके देख के सब के सब खराब हो रहा है। इ जौन मोबइलवा है। व ससुर बम है। बच्चा सब के बिगाड़ रहा है। जीवन खराब कर देगा अइसन लगता है हमरा।

इस सब का लुर लछन ठीक ना है। हम कुछ लइकन के समझावे के सोचे। नएका उमीर वाला सब कुछ सुने के तैयारो नहीं है। हम ओकरा सब के समझावे ला एकाध मनई के घर वाले से पूछे। तोहार बिटवा कहा हैं। पता चला कोचिंग मा पढ़ने गवा है। हम उधर का रुख किए। वहां जा के देखते हैं कि सब पढ़ता नहीं है। टयूशनवा पढ़ावे वाला दोकान के आगे खड़ा हो के हुहकारी मार रहा है। उहां पता किए तो एगो मनई बताया कि इ का देख रहे हैं। सुबह वाला टाइम में आइए। जब लइकिया सब पढ़ के निकलती है। उस समय देखिए। हम ओकरा डांटे। तू लोग समझाते नहीं हो। एतना सुघर-सुभेख लइका सब घर से आता है। परिवार और समाज वाले ही तो उनके अभिभावक हैं।

shubhkamna

एतना सुनते हमरा पर उ मनई भड़क गया। कहा आप समझा के देख लिजिए। यहां लोल देगा धर के। ओकर बात सून हमार बोलती बंद हो गया। कहने लगा जवन सब के आप सुघर समझ रहे है। व सब कुकुर है। यहां आ के भोकता है। अरे पढ़े समय एतना डिजाइन बनाएगा। लवठुआ संघ बनाएगा। उ सब का पढेगा जी। इतना कह कर बतकुच्चन गुरू सांस लिए। हमरे तरफ देख के बोले। कवनो गारजीयन ध्यान नहीं देता है। ओकर पासे समय ना है। अगर इहे हाल रहा तो इ सब के सब लोफर बनेगा। का समझे। मैंने उनकी हां में हां मिलाया और वापस चल पड़ा। सोचते हुए सच जो भी हो। समय रहते सबको सचेत होना होगा। अन्यथा युवाओं का भविष्य हो चाल-चलन से प्रभावित होगा ही। मुझे बतकुच्चन गुरू के कड़वे शब्द जो सुनते समय अच्छे नहीं लगे थे। लिखते समय उनका ध्यान आया तो पता चला। वे शब्द अच्छे हैं, क्योंकि उनके कहने का जो तात्पर्य है। वह बहुत ही बेहतर है। (माउथ मीडिया बक्सर खबर द्वारा प्रकाशित किया जाने वाला साप्ताहिक व्यंग कालम है, जो शुक्रवार को प्रकाशित होता है, हम इसके लिए आपके सुझाव आमंत्रित करते हैं)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here