गोलंबर पर गैंगवार, हवा में चली गोलियां

0
1513

बक्सर खबर। शहर के गोलंबर के पास आज मंगलवार की देर शाम सात बजे दो पक्षों के बीच गैंगवार जैसी वारदात हो गई। सूचना के अनुसार विश्वामित्र अस्पताल के आस-पास हिमांशु मिश्रा दवा ले रहा था। वहां से गुजर रहे पंकज मिश्रा की नजर उसपर पड़ी तो उसने गोली चला दी। हालाकि गोली उसको निशाना लगाकर नहीं दागी गई थी। क्योंकि सामने दुकान थी। गोली की आवाज सून हिमांशु भागा उसने भी गोली चलाई। इस बीच वहां अफरातफरी मच गई।

सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंचे। हिमांशु भागने गिर पड़ा और घायल हो गया। वह विश्वामित्र अस्पताल में अपना उपचार करा रहा था। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। क्योंकि हिमांशु आपराधिक चरित्र का युवक है। दोनों ही शिवपुरी मुहल्ले के रहने वाले हैं। इसकी जानकारी डीएसपी सतीश कुमार ने दी। उन्होंने कहा दूसरे युवक पकंज मिश्रा के बारे में पता लगाया जा रहा है। आखिर उसने हिमांशु पर गोली क्यूं दागी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here