रामरेखा घाट के पास गंगा में डूब गया युवक

0
2775

परिजनों ने लगाया प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
बक्सर खबर। गंगा स्नान करने गया युवक रामरेखा घाट पर डूब गया। घटना मंगलवार शाम की है। लेकिन, उसका शव आज बुधवार की सुबह 7:30 बजे के लगभग बरामद किया गया। मृतक धनजी गुप्ता उम्र लगभग 19 वर्ष नगर थाना क्षेत्र के गजाधर गंज मोहल्ले का रहने वाला था। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने एक दोस्त के साथ मंगलवार की शाम स्नान करने रामरेखा घाट पर पहुंचा था। लेकिन वह गहरे पानी में चला गया।

जब उसके दोस्त को इसका अंदाजा लगा तो उसने परिजनों तथा प्रशासन को सूचना दी। लेकिन शाम हो जाने की वजह से उसके शव को तलाशने का जोखिम किसी ने नहीं उठाया।आज बुधवार की सुबह 7:30 बजे लगभग घंटे भर के प्रयास के बाद उसका शव मिला। परिजनों ने कहा कि हमने प्रशासन से बार-बार आग्रह किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का परिवार बेहद गरीब है। हादसे का शिकार युवक स्वयं अंबेडकर चौक के पास सत्तू की दुकान चलाता था। ऐसे कमजोर परिवार को प्रशासन जल्द मुआवजा की राशि उपलब्ध कराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here