फाउंडेशन स्कूल की छात्राओं ने चमकाया जिले का नाम

0
135

—–दिव्या ने जीता रजत पदक, खो-खो टीम बनी रनर-अप                                                                        बक्सर खबर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य प्रमंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बक्सर की बेटियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रौशन किया है। फाउंडेशन स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा दिव्या कुमारी ने 200 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। दिव्या की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके विद्यालय बल्कि उनके घर परिवार और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इसी के साथ जिले की अंडर–14 बालिका खो-खो टीम ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। इस टीम में फाउंडेशन स्कूल की छात्राएं सोनम मौर्या, दिव्या कुमारी, आदिती कुमारी और करीना कुमारी ने अपने उत्कृष्ट खेल से अहम योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने इन सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले की बालिकाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और खेल के क्षेत्र में उनकी मेहनत का परिणाम है। विद्यालय के प्राचार्य मनोज त्रिगुण ने बताया कि भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here