बेटी की शादी से पहले मजदूर पिता की दर्दनाक मौत

0
789

बक्सर खबर। अगले महीने बेटी की शादी थी। घर में तैयारी चल रही थी। उसके पिता आज शनिवार को साफ-सफाई कर रहे थे। अचानक पुरानी दीवार गिर पड़ी। उसके नीचे दब जाने से हरेराम चौधरी (55) की मौत हो गई। हादसा सिमरी थाना क्षेत्र के काजिपुर गांव में अपराह्न चार बजे के लगभग हुआ। तीन बच्चियों और एक पुत्र के पिता के अचानक चले जाने के कारण पूरे परिवार में मातम पसर गया।

तीन बेटियों में शोभा सबसे बडी थी। उसकी शादी हुई नहीं। उससे पहले ही पिता का साया सर से उठ गया। उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव के लोग परिवार को सांत्वना दे रहे थे। आखिर दुख की घड़ी में कोई भला क्या करे। ग्रामीणों ने बताया वह मजदूर था। किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here