‌‌‌दिवाली से पहले पूर्व जज के घर में आठ लाख की चोरी

0
611

बक्सर खबर। दिवाली से पहले चोरों ने पूर्व जज के घर में चोरी कर ली। जिसका अनुमान लाखों में लगाया गया है। आज बुधवार को इसकी शिकायत उकने परिजन मयंक भूषण सिंह ने डुमरांव थाने में दर्ज करायी है। जिसमें कहा गया है चोरों ने 1 लाख 40 नकद तथा सात लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए हैं। इसके अलावा घर के कीमती सामान व कपड़े भी साथ ले गए है।

घर वालों को आज सुबह इसकी जानकारी तब हुई जब आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना दी। छठिया पोखरा के पास स्थित पूर्व जज कन्हैया सिंह का घर है। चोर उसमें देर रात दाखिल हुए और सारा बहमूल्य सामान ले भागे। पड़ोसियों ने बताया आपके घर के पीछे कुछ बक्से व अन्य सामान गिरा है। यह सून उन लोगों ने बाहर जाकर देखा तो पता चला। यह तो घर का ही सामान है। तब इसकी शिकायत थाने में की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here