‌‌‌कोविड के मरीजों की संख्या में आई कमी

0
252

-83 लोग हुए ठीक, 43 मिले संक्रमित
-सर्वाधिक मरीज मिल रहे बक्सर में
बक्सर खबर। कोविड का संक्रमण धीमा पड़ रहा है। ऐसा इस लिए प्रतीत हो रहा है क्यूंकि मरीजों की संख्या में कमी आई है। और लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। गुरुवार की रिपोर्ट में 43 लोग संक्रमित मिले हैं। लेकिन, 83 लोग ठीक भी हुए हैं। वैसे संक्रमण की चर्चा करें तो सर्वाधिक संक्रमित बक्सर शहर व प्रखंड में ही मिल रहे हैं। 20 जनवरी की रिपोर्ट में बक्सर प्रखंड के अंतर्ग कुल 19 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि इसमें ट्रेन के एक भी यात्री शामिल नहीं हैं। हालांकि स्टेशन पर 384 लोगों की जांच हुई। लेकिन, वहां कोई संक्रमित नहीं पाया गया।

अर्थात बाहर से उतने संक्रमित नहीं आ रहे। जितने जिले में मिल रहे हैं। ऐसे में अगर सबने सावधानी बरती तो इस संक्रमण पर आसानी से अंकुश लगाया जा सकता है। प्रशासनिक आंकड़े के अनुसार फिलहाल जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 303 है। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। अगर हम बात एक से बीस जनवरी तक की करें तो कुल 651 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। दिन एक से डेढ़ हजार लोगों की जांच जिले में हो रही है। गुरुवार को कुल 1486 लोगों की जांच हुई। जिसमें 43 संक्रमित मिले। इसका उल्लेख हम पहले भी कर चुके हैं। ऐसे में सावधानी जरुरी है और गाइडलाइन का पालन भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here