‌‌‌इस सप्ताह पड़ेगी कड़ाके की ठंड

0
440

-23 व 24 को हल्की बारिश का अनुमान
बक्सर खबर। जिले में कडाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड का असर 30 जनवरी तक बना रहेगा। जो अनुमान लगाया जा रहा है। उसके अनुसार 23 व 24 जनवरी को बारिश की संभावना है। इस वजह से आम जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ रहा हैं। सड़के कोहरे के कारण सुबह तक पटी दिख रही हैं।

ठंड के कारण बुजूर्ग व बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की संभावना हैं। इस लिए उन्हें बचने की सलाह दी जा रही है। घर से बाहर निकलना उनके लिए श्रेयकर नहीं है। अगर हम बात आज गुरुवार की करें तो जिले के कई हिस्सो में अचानक बारिश हुई। जिसका पहले से कोई अनुमान नहीं था। अगर आगे भी ऐसा हुआ तो ठंड में इजाफा हो सकता है। इस लिए किसान भी सचेत रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here