दलसागर में चली गोली, युवक घायल

0
2642

बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के दलसागर गांव में आज रविवार की शाम अचानक गोली चलने की आवाज सुन लोग अवाक रह गए। पहले तो गांव की गली में अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर बाद जब हालात शांत हुए तो पता चला गोलू चौबे को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। यह युवक दलसागर निवासी मनोज चौबे का पुत्र है। जो शाम सात बजे के लगभग गांव में ही दुकान पर सामान लेने गया था।

तभी गोली चली और वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार गोली पैर में लगी है। इस लिए खतरे की बात नहीं है। लेकिन, अचानक हुए हमले से युवक दहशत जदा है। पूछने पर औद्योगिक थाने की पुलिस ने कहा हमारी टीम गांव में पहुंची है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है । वहीं सूत्रों की माने तो यह आपराधिक वारदात नहीं है। कुछ युवक जानवर को भगाने के लिए गोली चला रहे थे। उसी में चली गोली पैर में जा लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here