सिद्धनाथ घाट के पास गंगा में देखा गया मगरमच्छ

0
2215

-दोपहर के वक्त गंगा किनारे गए युवक ने देखा नजारा
बक्सर खबर। शहर के सिद्धनाथ घाट के समीप गंगा में मगरमच्छ देखा गया है। बुधवार की दोपहर संदीप चौधरी ने बक्सर खबर को उसकी तस्वीर भेजी। चौधरी मूल रूप से अहिरौली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर के वक्त में कुछ कार्यवश गंगा किनारे गया था। तभी मेरी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। जो पानी की ऊपरी सतह पर धारा के विपरीत एक जगह स्थिर था। संदीप ने प्रमाण के तौर पर उसका छोटा वीडियो भी बनाया है। यह खबर शहर के लोगों को सजग करने के लिए है।

क्योंकि आजकल गंगा किनारे कुछ दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इसके पीछे मगरमच्छ का हाथ भी हो सकता है। लेकिन, अभी तक की दुर्घटना में इसके प्रमाण नहीं मिले हैं। क्योंकि जो शव बरामद हुए हैं। उन पर कहीं दांत अथवा कटे-फटे जैसे निशान नहीं मिले हैं। लेकिन, यह तस्वीर आपको सजग करने के लिए है। गंगा में नहाते वक्त दूर न जाए अथवा अगर आप गंगा किनारे रहते हैं तो बरसात के इस मौसम में सजग रहें। क्योंकि पानी के जलीय जीवों का खतरा हमेशा बना रहता है। पिछले वर्ष भी ऐसी तस्वीरें सामने आईं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here