बदल गए जिले के सात बीडीओ

0
1891

बक्सर खबर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर बीडीओ का तबादला किया है। जारी सूची के अनुसार अपने जिले के सात बीडीओ बदल गए हैं। जिन प्रखंड के बीडीओ का तबादला नहीं हुआ है। उनमें बक्सर, केसठ, डुमरांव और नावानगर शामिल हैं। सूत्रों ने बताया बक्सर और केसठ के बीडीओ पति-पत्नी हैं। नावानगर व डुमरांव के बीडीओ ने हाल ही में योगदान किया था। इस लिए इन चार को सूची से बाहर रखा गया है।

जिन प्रखंड़ों में नए बीडीओ आ रहे हैं उनके नाम क्रमश: इस प्रकार हैं। ऋतुरंजन कुमार इटाढ़ी के बीडीओ बने हैं। इससे पहले वे भभुआ जिला के भगवानपुर बीडीओ थे। अरुण कुमार सिंह राजपुर के बीडीओ बने हैं। इससे पहले से भभुआ जिला के मोहनिया में बीडीओ थे। सुरेन्द्र तांती चक्की के बीडीओ बने हैं। इससे पहले वे हेढ़ागांह, जिला किशानगंज में बीडीओ थे। अशोक कुमार को चौसा का बीडीओ बनाया गया है। इससे पहले से रीमा, सितामढ़ी में बीडीओ थे।

add

सैयद सरफराजुद्दिन चौगाई के बीडीओ होंगे। इससे पहले वे सासाराम जिले के करहगर में बीडीओ थे। दीपक कुमार कौशिक को सिमरी का बीडीओ बनाया गया है। वे नवादा जिला के गोविन्दपुर में बीडीओ थे। सत्येन्द्र कुमार परासर को ब्रह्मपुर का बीडीओ बनाया गया है। उन्हें ग्रामीण विकास विभाग ने प्रतिक्षा सूची में रखा था। वहीं इस जिले से स्थानान्तरित हुए बीडीओ में चौसा के अरविंद कुमार मुजफ्फरपुर के साहेबगंज, सिमरी से अर्चना कुमारी सारण के रिविलगंज, चक्की के योगेन्द्र कुमार गया के गुसार, ब्रह्मपुर के भगवान झा को दरभंगा के बहेड़ी, इटाढ़ी से तेजबहादुर को आरा के गड़हनी, राजपुर के अजय को कैमुर के मोहनिया का बीडीओ बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here