सड़क, शिक्षा, बिजली हर क्षेत्र में केन्द्र ने किया बेहतर काम : दुर्गेश

0
135

– ब्रह्मपुर में आयोजित हुआ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विधानसभा सम्मेलन
बक्सर खबर। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को ब्रह्मपुर में संयुक्त मोर्चा विधानसभा सम्मेलन आयोजित हुआ। भाजपा सरकार के नौ साल बेमिसाल, कार्यक्रम के तहत संपन्न हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीला त्रिवेदी व संचालन भाजयुमो के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया। इस मौके पर बतौर अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह उपस्थित थे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डालते हुवे कहा कि जो कार्य 70 साल में पिछली सरकारों ने नहीं किया वह हमारी सरकार ने किया है।

सड़क परिवहन, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में विकास समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचा है। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि के रुप में सत्येन्द्र कुंवर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के साबित रोहतासवी, अनुसूचित मोर्चा के अशोक राम, किसान मोर्चा के श्रीकांत तिवारी, ओबीसी मोर्चा के विवेक चौधरी, विकेश पांडेय, विकास कायस्थ, राहुल दुबे, दीपक यादव, संटू मित्रा, मलिकार्जुन राय, अश्विनी तिवारी मुन्ना, प्रदीप मिश्रा, सुशील सिंह पिन्टू, आदर्श जायसवाल, शिव शम्भू पांडेय, अर्जुन सिंह, अरविन्द पासवान, बिट्टू सिंह, अभिषेक सिंह, राघव जी राय, प्रतीक सिंह, अभिनदंन मिश्र, अक्षय ओझा, भुटेली तिवारी, भूषण जी, दुर्गेश उपाध्याय, उदय उज्जैन, विनोद उपाध्याय समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here