उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलडी का जिले में हुआ विस्तार

0
656

-बैठक में जिलाध्यक्ष ने जारी की दस प्रखंड अध्यक्षों की सूची
बक्सर खबर। राष्ट्रीय लोक जनता दल बक्सर की जिला इकाई का मंगलवार को विस्तार किया गया। इसके लिए शहर के ज्योति चौक के समीप स्थित सिटी पैलेस में कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें जिलाध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा ने जिला के पदाधिकारियों और प्रखंड के अध्यक्षों की सूची जारी की। पार्टी के जिला प्रवक्ता बनाए गए प्रेम कुशवाहा ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिला प्रभारी आरके सिन्हा एवं शाहाबाद प्रमंडल के प्रभारी डॉ जंग बहादुर सिंह उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में जिला टीम में 6 उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव भृगुनाथ रजक, 7 महासचिव, 14 सचिव, एक कोषाध्यक्ष श्री शिव बिलास सिंह एवं प्रेम कुशवाहा तथा रत्न सिंह को जिला प्रवक्ता मनोनित किया गया।

इसके अलावा 10 प्रखंड के अध्यक्षों की सूची जारी की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार देश की राजनीति चल रही है उन परिस्थि्ज्ञतियों में राष्ट्रीय लोक जनता दल की भूमिका बढ़ जाती है। आने वाले चुनाव में पुनः जंगलराज को आने से रोकने के लिए राष्ट्रीय लोक जनता दल मजबूती से विपक्ष की भूमिका निभा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी के आह्वान को जिला के पंचायत के अंतिम पंक्तियों बैठे हुए लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। तभी बिहार में जो महागठबंधन की सरकार चल रही है 2024 में इनको जीरो पर आउट करने का काम जनता करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here