बसंत पंचमी की शाम आयोजित होगा ब्रह्मपुर महोत्सव

0
593

-बीएन उच्च विद्यालय में होगा कार्यक्रम, 21 को डुमरांव व 28 को बक्सर में भी होंगे कार्यक्रम
बक्सर खबर। बसंत पंचमी की संध्या वेला में ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन होगा। 14 फरवरी को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महोत्सव बीएन हाई स्कूल के मैदान में आयोजित होना है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने इसकी विस्तृत सूचना जारी की है। साथ ही यह भी बताया गया है कि 21 को राज हाई स्कूल डुमरांव के मैदान में बिस्मिल्ला खां महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें कई नामी गिरामी कलाकार शामिल होंगे। इसी कड़ी में 28 फरवरी को किला मैदान बक्सर में विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन होगा।

जन संपर्क विभाग द्वारा दी गई सूचना के अनुसार शाम साढ़े छह बजे तक आयोजन प्रारंभ हो जाएगा। ब्रह्मपुर महोत्सव का थीम भगवान शिव पर आधारित है। इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम के विधिवत शुरुआत के बाद सिनेमेड एंटरटेनमेंट ग्रुप के द्वारा शिव तांडव की प्रस्तुति की जाएगी। इसके पश्चात अप्सरा डांस ग्रुप के द्वारा लोक नृत्य, स्थानीय लोक गायक भरत शर्मा व्यास, बॉलीवुड गायक राकेश राज सानू एवं बॉलीवुड गायिका आंखी दास के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रदर्शन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर सभी जिलेवासी सादर आमंत्रित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here