भोज के बहाने भाजपा समर्थकों ने दिया सांसद को डोज

0
987

बक्सर खबर। आज नया बाजार के सीता राम विवाह आश्रम में भोज का आयोजन किया गया। उसका नाम मकर संक्राति मिलन समारोह रखा गया था। लेकिन, कार्यक्रम में पूरी तरह राजनीतिक डोज दिया जा रहा था। आयोजन समिति ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर परिचर्चा का आयोजन किया था। जिसके बहाने राजनीति की दशा और दिशा पर गहन चर्चा शुरू। चर्चा बक्सर के विकास और उपेक्षा पर केन्द्रीय हुई तो वक्ताओं ने सीधे तौर पर वर्तमान सांसद पर हमला शुरू कर दिया। उनका नाम किसी ने नहीं लिया पर यह चर्चा खुले तौर पर हुई की बक्सर को कोई अपना चाहिए। क्योंकि दूसरे हमारी उपेक्षा ही करेंगे। ऐसा नहीं कि यहां से कोई प्रतिनिधि फंड लेकर भाग जाएगा। लेकिन, नाली गली की राजनीति से विकास नहीं होगा।

भोजपुरी गायक व अभिनेता गोपाल राय

उसके लिए इच्छा शक्ति और बक्सर से लगाव का होना जरुरी है। वक्ताओं ने कहा लोकसभा चुनाव सामने है। ऐसे समय में मूल्यांकन होना जरुरी है। भोजपुरी गायक व अभिनेता गोपाल राय ने गीत के माध्यम से राजनीतिक परिदृश्य पर करारा प्रहार किया। उनका कहना था सोनवा अइसन देश आपन कइसे बचाई हो। पत्रकार पंकज भारद्वाज ने कहा हम सभी को देश हित में सोचना चाहिए। अगर सियासत हो तो वह जनता के हित में होनी चाहिए। पजातंत्र की यही परिभाषा है। 70 वर्ष गुजर गए संविधान लागू हुए। लेकिन, कितने लोग अपने आप को आजाद महसूस कर रहे हैं। भोज सह परिचर्चा कार्यक्रम का मिजाज उस वक्त बदल गया जब विषय प्रवेश कराने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज ने कहा बक्सर की उपेक्षा हो रही है। हमारा विरोध जारी है यहां का उम्मीदवार बदला जाना चाहिए। बस क्या था जो भी आया वह अपने वक्तव्य में उस तरफ जरुर मुखातिब हुआ। पूर्व सांसद लालमुनी चौबे का नाम लेकर पूर्व अध्यक्ष राजवंश सिंह ने कहा कि नेता का ईमानदार होना जरुरी है। विरोध की राजनीतिक के रुप में बदलते परिवेश को संभाला मिथिलेश मिश्रा ने। वे वनवासी सेवा प्रकल्प का कार्य देखते हैं। इस लिए बहुत ही आदर्श वादी सोच के साथ उनका वक्तव्य रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते राजाराम जी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राजाराम जी महाराज ने कहा कि बक्सर की भूमि सिर्फ कृषि के लिए उपजाऊ नहीं है। यह क्षेत्र हर तरह के विकास के लिए उपयुक्त है। यहां कभी भगवान वामन का जन्म हुआ। उनके कारण ही गंगा का अवतरण हुआ। आज जरुरत है विकास की वैसी ही गंगा बहाने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यापति पांडेय व संचालन रंजन तिवारी ने की। इस दौरान पूर्व संघ चालक रविन्द्र राय, भाजपा नेत्री माधुरी कुंवर, मिठाई सिंह, संतोष सिंह, मनोज पांडेय, आंदोलन संगठन के संदीप ठाकुर, अजय मिश्रा, राजीव राय, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील राय, जदयू नेता संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत जो मीडिया को प्रेस बयान जारी किया गया। उसमें बताया गया कि इसके आयोजन भाजपा नेता सिद्धनाथ राय थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here