भोजपुरी की सामाजिक संस्था अंखुआ का हुआ विस्तार

0
198

बक्सर खबर। भोजपुरी को समर्पित साहित्यिक संस्था अंखुआ का शनिवार को विस्तार हुआ। संस्था से जुड़े लोगों ने आपसी विमर्श के उपरांत कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। पंकज भारद्वाज जो वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार हैं। उन्हें अध्यक्ष मनोनित किया गया। भोजपुरी गायक गोपाल राय को संस्था का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया गया। अन्य पदेन सदस्यों में क्रमश: आशुतोष दुबे सचिव, सुशील राय कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु ओझा गायक, मंगलेश तिवारी पत्रकार,

विजय बहादुर मंच उदघोषक, जितेन्द्र कुमार गायक, शशी बावला गीतकार, सर्वजीत कुशवाहा सामाजिक कार्यकर्ता, अखिलेश पांडेय, राजीव कुमार रंजन, गौतम पाठक, देवेन्द्र सिंह यादव, ओपी लीला पांडेय पत्रकार एवं रंगकर्मी शामिल हैं। संरक्षक मंडल में महंत राजाराम शरण, पंडित तारकेश्वर मिश्र राही गीतकार, लक्ष्मण ओझा बागी गीतकार शामिल हैं। सचिव ने बताया यह संस्था भोजपुरी की गौरवशाली परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए ईमानदारी से काम करेगी। नवगठित टीम को साहित्य जगत के लोगों ने बधाई दी है। संस्था भोजपुरी हित में अच्छा काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here