‌‌‌ बाबा साहब की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, विरोध में सड़क जाम

0
1352

-देर शाम बात आई सामने तो स्टेशन रोड को जाम करने पहुंच गए लोग
बक्सर खबर। शहर के स्टेशन रोड में अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा लगी हुई है। सोमवार की शाम छह बजे पता चला कि किसी ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया दिया है। यह बात सून जब लोग चौक पर पहुंचे तो देखा गया कि प्रतिमा के दाहिने हाथ की अंगुली को तोड़ दिया है। बाबा साहब की प्रतिमा के साथ ऐसा हुआ तो लोगों में गुस्सा दौड़ गया। कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने रात सात बजे के लगभग स्टेशन रोड को जाम कर दिया।

अंबेडकर चौक के पास लगे जाम में फंसे लोग

फिलहाल वहां ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। जो भी यह सुन रहा है। वह घटना की निंदा कर रहा है। जिसने भी ऐसा किया, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा आते-जाते लोग भी कह रहे थे। बक्सर पत्रकार संघ के सदस्यों ने भी इस पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि देश में महापुरुषों का सम्मान होना चाहिए। जिन लोगों ने सबके लिए कुछ किया है। उसका सभी को आदर करना चाहिए। बहरहाल मौके पर लोग जमें हुए हैं। वे बाबा साहब के लिए आवाज उठा रहे हैं। हालांकि कब और किसने ऐसा किया। यह जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here