‌‌‌ जदयू के जिलाध्यक्ष बने अशोक सिंह, सातवीं बार पार्टी ने जताया भरोसा

0
347

-साथियों ने दी शुभकामनाएं, हुआ स्वागत
बक्सर खबर। अशोक सिंह को जदयू ने बक्सर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। आज रविवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह ने चार जिलों के अध्यक्ष की सूची जारी की। जिसमें बक्सर से अशोक सिंह का नाम दिया गया है। पार्टी सूत्रों की माने तो यह सातवां मौका है। जब प्रदेश नेतृत्व ने उनपर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष बनाया है।

वे लंबे समय से जदयू के सदस्य हैं। राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सीधे रिश्ते हैं। इस वजह से पार्टी में भी उनकी पकड़ बहुत मजबूत है। साथ ही वे एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। इस लिए एक बार पुन: उन्हें पद्रेश नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यक्ष मनोनित होने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here