अपना भारत महान, युवा दिवस पर 22 ने किया रक्तदान

0
217

बक्सर खबर। आज 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखंड भारत नवनिर्माण संघ के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में रक्त अधिकोष बक्सर में रक्तदान करने ग्रामीण युवा पहुंचे। इनका उत्साह बढ़ाने सभी संगठनों के युवा व सामाजिक लोग रक्त बैंक पहुंचे। कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें 14 युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार महादान में हिस्सा लिया। जिसमें युवाओं को प्रेरित करने वाले रविंदर मौर्य एवं बक्सर प्रखंड रालोसपा अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा, ग्लोरियश कोचिंग के बिहारी सर, साहित्यकार व गजलगो कुमार नयन, उप मुख्य पार्षद बबन सिंह, सावित्रीबाई फुले संस्थान के राम सयनर सिन्हा, युवा मोर्चा के राजेश सिन्हा, माइकल पांडेय, आशुतोष दुबे आदि शामिल हुए।

अपने संक्षिप्त संबोधन में रविंद्र मौर्य ने युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और राष्ट्र हित में अपनी ऊर्जा लगाने की अपील की। रक्तदान करने वालों में राम सयनर सिन्हा, अंकुश कुमार राज, दीपक कुमार, रोहित रंजन, सुनील कुशवाहा, अजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, शक्ति यादव, अमित कुमार, राजकुमार मौर्य, राजेश कुमार सिंह, अमर दयाल सिंह, राधा मोहन, ओमप्रकाश, सत्यम चौबे, वीरेंद्र कुमार सिंह, श्याम किशोर, अखिलेश तिवारी, राजेश मौर्य, अंबिका प्रसाद, रबीन्द्र मौर्य, विरेन्द्र सिंह व सर्वजीत सिंह कुशवाहा ने रक्तदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here