भोजपुर के ताल में डूबने से किशोर की मौत

0
770

बक्सर खबर। नया भोजपुर के रहने वाले शहादत कुरैशी (15) की आज सोमवार को डूबने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार वह भोजपुर ताल में नहाने गया था। वहां गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह ताल सिमरी थाना में पड़ता है। वहां से प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर बचाव दल पहुंचा। स्थानीय लोगों ने भी घंटो मशक्कत की। लंबे प्रयास के बाद दोपहर दो बजे के लगभग उसका शव ताल से निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया वह नया भोजपुर निवासी कमलरुल हसन कुरैशी का पुत्र था। बेटे की मौत की खबर सुन उनका पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here