यह भी जाने: करैत को पहचाने, जाने बचने के उपाय

0
1618

-गर्मी के मौसम में अक्सर रात में निकलता है बाहर, ले लेता है जान
बक्सर खबर। आज हम चर्चा करेंगे अपने साप्ताहिक कालम यह भी जाने में करैत सांप के बारे में। हालांकि इस कालम में ज्ञान-विज्ञान, जिज्ञासा एवं रोचक तथ्यों को रखते हैं। लेकिन, गर्मी के मौसम में यह सांप अनेक लोगों की जान ले लेता है। ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक घटनाएं होती हैं। लोग सांप के बारे में जागरुक न होने के कारण अक्सर अपनी जान गवां देते हैं। ऐसे में जरुरी है, लोगों को इसके बारे में बताना। क्योंकि जागरुकता बचाव का सबसे बेहतर तरीका है। इस लिए इसकी चर्चा जरुरी है। पिछले एक माह के दौरान जिले में दो लोगों की मौत इस सांप के काटने से हो गई है। इस लिए यह खबर बहुत उपयोगी हो सकती है। अब हम आते हैं अपने विषय पर।

क्या है करैत की पहचान
बक्सर खबर। हमारे ग्रामीण परिवेश में इसे करैत सांप कहा जाता है। क्योंकि यह काले रंग का होता है। और इसके शरीर पर सफेद धारियां होती है। तस्वीर में इसे देखकर अच्छी तरह पहचान सकते हैं। जानकार बताते हैं। यह एशिया महादेश का सबसे जहरीला सांप है। नाग से भी ज्यादा तेज जहर वाला। इसका काटा जल्द बचता नहीं है। अगर समय रहते उपचार नहीं हुआ तो, बचना मुश्किल है। यह ऐसा सांप है, जो गर्मी के दिनों में रात के वक्त बाहर आता है। इतना ही नहीं, यह लोगों के घर में प्रवेश कर जाता है। बिस्तर में छिपकर सोने की इसकी आदत होती है। और सोते वक्त यह लोगों को काट लेता है। इसकी पहचान क्या आसान है। यह पतले आकार का होता है। लंबाई लगभग पांच फीट। मुंह पतला और शरीर पर सफेद धारी।

करैत सांप के बारे में जानकारी देने वाले हरिओम चौबे

जहर से बचने का तरीका, बचाव की जानकारी
बक्सर खबर। इसका जहर न्यूरोटॉक्सिक हाई प्रोटीन होता है। रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक यह सक्रिय होता है। रंग काला होने के कारण रात में आसानी से दिखाई नहीं देता है। गर्मी इसे एक्टिव कर देती है। रात में रात में मनुष्य के समीप सोना इसे पसंद है। जैसे ही कोई हिलता है, या करवट लेता है। यह काट लेता है। काटते समय ऐसा एहसास होता है। जैसे मच्छर अथवा किसी छोटे जीवन ने काटा हो। लेकिन, अगर पेट में दर्द होने लगे, आंख भारी हो तो तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए। मरीज के पास अधिकतम तीन घंटे का समय होता है। स्नेक सेवर हरिओम से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर एक इंजेक्शन लगाते हैं। उससे यह पता चल जाता है। सांप जहरीला है अथवा नहीं। उसके बाद उपचार शुरू होता है। (hariom- mo- 8789042874)

नोटे- यह भी जाने, बक्सर खबर का साप्ताहिक कालम है। जो प्रत्येक मंगलवार को प्रकाशित होता है। आप कमेंट के माध्यम से हमसे जानकारियां व सुझाव साझा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here