डुमरांव में फैलती गंदगी के खिलाफ कूड़े के ढेर पर सदबुदि्ध हवन का आयोजन

0
118

-गांधीगिरी के द्वारा नप प्रशासक को पूर्व वार्ड पार्षद ने दिखाया आइना
बक्सर खबर। आम जन की शिकायतों के त्वरित निष्पादन व उन्हें जल्द न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक शिकायत निवारण की शुरुआत की थी। इसे न्यायालय की तरह शक्ति प्रदान करने की कोशिश की। परंतु उनके अधिकारी इसे मजाक बनाने में कोई चूक नहीं छोड रहे। इसका सबसे अच्छा उदाहरण डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार दे रहे हैं। आज उनकी सदबुदि्ध के लिए डुमरांव में हवन जाप किया गया।

वह भी ऐसी जगह नगर परिषद कूड़ा फेकता है। पूर्व वार्ड पार्षद धीरज कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। धीरज ने कार्यपालक पदाधिकारी की नीतियों को जमकर कोसा। यह कार्यक्रम ट्रेनिंग कॉलेज के समीप महाकाल मंदिर नहर रोड पर कचरा डंपिंग स्थल पर था। धीरज कुमार ने कहा कि ईओ का बुद्धि भ्रष्ट हो गया है। वे सिर्फ लूटपाट और मोटा माल कमाने में लगे हुए है। वार्ड 23 के कई जनहित के कार्य दुर्भावना से ग्रसित होकर नहीं करते है। मौके पर टाउन वेंडिंग कमेटी के मिन्टू हाशमी, राजेन्द्र पाल, उधम यादव, संजय प्रसाद, रामअवतार प्रजापति, निजामुद्दीन अंसारी, गोरख सोनार, संजय पासवान, हैप्पी रंजन, रितिक कुमार आदि कई लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here