‌‌महिला ने ठगे पांच लाख, थाने पहुंचा मामला

0
1410

-माइक्रो फाइनेंस कंपनी और पड़ोसियों को लगाया चूना
बक्सर खबर। शहर के वार्ड संख्या 11, गजाधरगंज में रहने वाली महिला ने आधा दर्जन लोगों को चूना लगाया है। उसके खिलाफ आज रविवार को स्थानीय महिलाओं ने ठगी का मामला दर्ज कराया। हालाकि पुलिस मामले में बीच-बचाव करती दिखी। इस वजह से आज रविवार को नगर थाना में पूरे दिन हाई वोल्टेज ड्रामा चला। इस बीच आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी मुन्नी बेगम को थाने के सामने ही चप्प्लों से पीटा। लेकिन, थाने के सामने होते बवाल को देख पुलिस ने उसे शांत कराया। फिर आरोपी से समझौता खिलवा माइक्रो फाइनेंस के पदाधिकारियों से मामले को सलटाने के लिए कहा। वहीं शिकायत करने वाली महिलाओं ने जमकर हंगामा किया।

शिकायकर्ता परवीन बानों ने अपने आवेदन में कहा कि हम लोग गजाधरगंज मुहल्ले की निवासी है। वहां एक समूह चलाते हैं। जो जासो स्थित श्री मां वैष्णवी माइक्रो फाइनेंस से संबंधित है। उस समूह की अध्यक्ष मुन्नी बेगम हैं। उन्होंने सदस्यों के नाम पर कर्ज की निकासी कर ली। सदस्यों को झांसे में रखा। कुछ लोगों से उन्होंने नकद भी उधार लिया है। उस पैसे की अदायगी भी नहीं कर रही हैं। परवीन बानों के आवेदन पर गवाह के रुप में पूनम देवी, लीलावती देवी, रानी कुमारी, रिता देवी आदि ने हस्ताक्षर किया। पुलिस ने मामला उलझता देख। फाइनेंस कंपनी के लोगों को बुलाया। फिर मुन्नी बेगम के जमीन के कागजात मगाए गए। जिसे बंधक के तौर पर कंपनी को सौंपा गया। जमीन बेच कर्ज अदा करने की बात उसने स्वीकार की। तब जाकर विवाद शांत हुआ। महिलाओं के अनुसार उसने पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here