ठोरा नद में डूब गया ससुराल आया व्यक्ति

0
1265

-पुलिस ने बरामद किया शव, गांव में मातम
बक्सर खबर। ससुराल आया युवक ठोरा नद में बह गया। घर वालों को पता ही नहीं था। वह अचानक कहां चले गए। घटना गुरुवार सुबह की है। कुछ लोगों ने नदी के आस-पास उसकी तलाश भी की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। आज शुक्रवार को पंकज कुमार राम का शव ठोरा नद से बरामद किया गया।

इटाढ़ी के थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि वह कोरानसराय के मुगांव के निवासी राजेन्द्र राम का पुत्र था। लंबे समय से अपनी ससुराल जयपुर में रहता था। परिवार वालों ने गुरुवार को इसकी सूचना दी थी। वह ठोरा के किनारे सुबह शौच के लिए गया था। तब से लापता है। लेकिन, आज शुक्रवार को उसका शव बरामद जयपुर के समीप ही बरामद किया गया। संभवत: डूबने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here