‌‌‌ अक्षय तृतीया को लेकर बढ़ी तनिष्क में बुकिंग, प्रत्येक ग्राम पर मिलेगी छूट

0
230

– बुकिंग करने वालों को मिलेगा दर के उतार चढ़ाव से छुटकारा
बक्सर खबर। अक्षय तृतीया को लेकर स्वर्ण बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। इस माह की 19 तारीख को यह पर्व मनाया जाएगा। इस वजह से ग्राहकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेषकर तनिष्क बक्सर के स्टोर में चल रहे प्री-बुकिंग ऑफर का ग्राहक बढ़-चढ़कर लाभ उठा रहे हैं और अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बताया कि इस खास ऑफर के तहत ग्राहकों को केवल प्रोडक्ट वैल्यू का 25% भुगतान करना होगा, जिससे उनका गोल्ड रेट सुरक्षित हो जाएगा। यदि आगे चलकर सोने की कीमत कम होती है तो ग्राहकों को कम रेट का लाभ मिलेगा, वहीं यदि कीमत बढ़ती है तो बुकिंग के समय का ही रेट लागू होगा।

उन्होंने आगे बताया कि 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति ग्राम सोने पर ₹201 का आकर्षक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही मेकिंग चार्ज पर भी 20% तक की छूट मिलेगी जिसमे कंपनी की टर्म और कंडीशन लागू है, जिससे ग्राहकों को बड़ी बचत का फायदा होगा। ग्राहक अपने पुराने सोने के आभूषणों को एक्सचेंज कर बाजार से बेहतर मूल्य पर नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। वहीं डायमंड ज्वेलरी पर 15% से 30% तक का लाभ भी दिया जा रहा है, जो इस ऑफर को और खास बनाता है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यह ऑफर ग्राहकों के लिए निवेश और खरीदारी का बेहतरीन मौका साबित हो रहा है। (विज्ञापन हित की खबर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here