बृजलाल ब्रह्म बाबा मंदिर में कीर्तन सम्राटों ने बिखेरी आध्यात्मिक छटा

0
147

सतरंगी रोशनी और पुष्पों से महका मंदिर प्रांगण, दूर-दराज से पहुंचे भक्त                                                           बक्सर खबर। जिले के खरहाटाड गांव स्थित बृजलाल ब्रह्म बाबा मंदिर में सोमवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। ओझा परिवार के तत्वावधान में आयोजित अखंड हरि कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव के साथ हरि नाम संकीर्तन में शामिल हुए। 24 घंटे तक लगातार चले इस अखंड कीर्तन में कीर्तन सम्राट कुमार अर्जुन, मुन्ना उपाध्याय, उत्तम सिंह, प्रियंका पायल और सोनू शुक्ला समेत कई प्रसिद्ध गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए ओझा परिवार के वैभव ओझा उर्फ छोटू जी ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और हर वर्ष की तरह इस बार भी कीर्तन सम्राटों को आमंत्रित कर भव्य हरि कीर्तन कराया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूल-मालाओं से सजे मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया था। इस अवसर पर वृंदावन ओझा, भगवान ओझा, नारायण ओझा समेत ओझा परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। वहीं भाजपा नेता धीरज पाठक ने कहा कि बृजलाल ब्रह्म बाबा की महिमा अपरंपार है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अखंड हरि नाम संकीर्तन के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here