परिजनों को आर्थिक मदद के साथ दिया हर पल साथ रहने का भरोसा बक्सर खबर। शहर के पाण्डे पट्टी निवासी सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर स्वर्गीय कमल सिंह के श्राद्धकर्म के अवसर पर सोमवार को भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। इस दौरान जिले के भूतपूर्व एवं कार्यरत सीआरपीएफ जवानों और अधिकारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए उनके परिजनों को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीआरपीएफ जवानों ने कहा कि वर्दी भले ही उतर जाती है, लेकिन रिश्ते और जिम्मेदारियां कभी खत्म नहीं होती। हम सभी एक परिवार हैं और अपने साथी के परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे। श्राद्धक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. कमल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित जवानों ने स्व. कमल सिंह को याद करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित जीवन की सराहना की। इस मौके पर पूर्व सीआरपीएफ सदस्यों में इंस्पेक्टर छोटेलाल सिंह, महेंद्र राम, रामजी सिंह, अशोक कुमार तिवारी, अंगद पाण्डेय, रियाज अहमद, बरमेश्वर नाथ सिंह, संजय कुमार गोंड एवं रंजय राय सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, कार्यरत जवानों में मनोज कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार राम, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, लालजी यादव, पंकज कुमार गुप्ता, शशिकांत दुबे सहित अन्य जवानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।































































































