गांजा तस्कर धराया, घर से चल रहा था नशे का अड्डा

0
494

खलासी मोहल्ले में पुलिस की छापेमारी, 2 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद                                                           बक्सर खबर। शहर के खलासी मोहल्ले में रविवार को नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने आरोपी के घर से 2 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।गिरफ्तार युवक की पहचान गुप्ता पासवान निवासी खलासी मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह लंबे समय से अपने घर से ही गांजे की अवैध बिक्री कर रहा था। मोहल्ले में कई बार उसके खिलाफ लोगों ने संदेह जताया था, लेकिन अब पक्के साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।

पत्रकारों से नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि खलासी मोहल्ला स्थित एक घर में गांजा रखा गया है और वहां से नशे का धंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके से एक युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से गांजा जब्त हुआ है। पूछताछ में उसने नशे के कारोबार में संलिप्तता स्वीकार की है। इस कार्रवाई के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है। अब यह देखना होगा कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस इस अवैध नेटवर्क के पीछे और किन लोगों तक पहुंचती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here